Friday 24 May 2019

छांव

ये लहराते पत्ते, झूमती टहनियां, कीट-पतंगों की आवाज़ें कहीं गुम हो गई।
शहर मेरा आगे निकल गया है, हरियाली कहीं खो गई।
इस आधुनिकपन ने छीन लिया है, घने पेड़ों की छांवों को, 
हजारों पेड़ काट फैंके, बस अपने मोटे मुनाफो को।
अब कम दिखता है, लोगों में प्रकृति के प्रति अपनापन,
लोग पेड़ों से अक्सर छीन लेते है, जो लगता है जरूरत मंद।
देखों कैसे ! लोग नौंच रहें है पेड़ों के फल, फूल, लकड़ी, पत्ता, टहनी को
हम सब को सब चाहिए, लेकिन सोचिए ! कुछ तो चाहिए होगा पेड़ों को।
हम सब को सब चाहिए, लेकिन सोचिए ! कुछ तो चाहिए होगा पेड़ों को।
 
© सुरेन्द्र कुमार अधाना

No comments:

अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष - 2023

भारत गावों का, किसान का देश है। भारत जब आज़ाद हुआ तो वह खण्ड-2 था, बहुत सी रियासतें, रजवाड़े देश के अलग-अलग भू-खण्डों पर अपना वर्चस्व जमाएं ...